#हरदोई:- माधोगंज- बनते ही उखड़ने लगी सड़क की गिट्टी, जिलाधिकारी से शिकायत#
#हरदोई:- माधोगंज- बनते ही उखड़ने लगी सड़क की गिट्टी, जिलाधिकारी से शिकायत#
#हरदोई: माधोगंज- विकास खण्ड के पिलखना-हुमायूंपुर सम्पर्क मार्ग की डामर पड़ते ही उखड़ने लगी है। जिसको लेकर लोग ठेकेदार की मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले से बनी सड़क की मरम्मत के लिए डामरयुक्त गिट्टी डालने में गुणवत्ता का ध्यान नही रखा गया है। जगह-जगह गिट्टी उखड़ने लगी है सरकारी धन का दुरूपयोग किया गया है। हुमायूंपुर गांव के निवासी अरविन्द गुप्ता ने जिला पंचायत राज अधिकारी को जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत भेजकर बताया कि लगभग एक किलोमीटर रोड का डामरीकरण किया गया 24 नवम्बर को पूरा हुआ कि एक हफ्ते में ही गिट्टी उखड़ने लगी है। निर्माण कार्य मानक के अनुसार न होने से जल्द ही सड़क गड्ढों में तब्दील हो जाएगी। शिकायतकर्ता ने लीपापोती का आरोप लगाते हुए कराए गए कार्य की जांच कराने की मांग की है#

No comments