Breaking News

#हरदोई:- जन्मजात कटे होंठ व कटे तालू वाले मरीजों का पंजीकरण कराएं और मुफ्त इलाज पाएं, बालाजी हॉस्पिटल सिविल लाइन्स में 20 से 23 नवंबर तक लगेगा निःशुल्क पंजीकरण शिविर#


#हरदोई:- जन्मजात कटे होंठ व कटे तालू वाले मरीजों का पंजीकरण कराएं और मुफ्त इलाज पाएं, बालाजी हॉस्पिटल सिविल लाइन्स में 20 से 23 नवंबर तक लगेगा निःशुल्क पंजीकरण शिविर#

#हरदोई: जन्मजात कटे होंठ और कटे तालू वाले बच्चे खिलखिलाकर मुस्कुरा सकेंगे। बच्चों की इस जन्मजात विकृति को दूर करने के लिए स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट - हेल्थ सिटी हॉस्पिटल की ओर से जिले में निःशुल्क पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी गुरुवार को बालाजी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ सी पी कटियार ने दी। उन्होंने बताया कि निःशुल्क पंजीकरण शिविर का आयोजन 20 से 23 नवंबर तक प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक प्रतिदिन बालाजी हॉस्पिटल सिविल लाइन्स में किया जाएगा#

#डॉ. कटियार ने बताया कि शिविर में पंजीकृत बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन एवं सम्पूर्ण इलाज लखनऊ के हेल्थ सिटी ट्रामा सेंटर एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्लास्टिक माइक्रोवस्कुलर कॉस्मेटिक एवं क्रेनियोफेशियल सर्जरी विभाग में किया जाएगा।उन्होने बताया कि कई बच्चों के होंठ व तालू जन्म से कटे होते हैं।होंठ के दोनों तरफ या एक ही तरफ संभव है। सामान्यतः होठ के साथ तालू भी कटा होता है किन्तु कभी-कभी केवल तालू के कटे होने की भी सम्भावना होती है। इसका समय से पहचान और उपचार होने से इस बड़ी समस्या से पूरी तरह निजात मिल सकती है। यह बीमारी करीब 3000 जीवित शिशुओं में से एक को हो सकती है#

#डा. कटियार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे बच्चे यदि आपके घर में या आसपास हैं, तो उनका पंजीकरण अवश्य कराएं और बच्चों को उनके चेहरे पर मुस्कान देने में हमारा सहयोग करें#

#स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के निदेशक डा. वैभव खन्ना हेल्थ सिटी ट्रामा सेंटर एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सक्रिय भूमिका है। यह संस्था प्लास्टिक सर्जरी के द्वारा बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। इसमें हर आयु वर्ग के लोगों का इलाज पूर्णतया नि:शुल्क किया जाता है#

#अधिक जानकारी के लिए स्माइल ट्रेन संस्था के प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा के मोबाइल नंबर 9454159999 या 9565437056 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है#

No comments