#हरदोई:- बेनीगंज- शराब व निर्माण के उपकरण सहित तीन गिरफ्तार#
#हरदोई:- बेनीगंज- शराब व निर्माण के उपकरण सहित तीन गिरफ्तार#
#हरदोई: बेनीगंज- स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को अवैध शराब के कारोबार की रोकथाम की दिशा में अभियान चलाया। जिसमें अवैध शराब व इसके निर्माण के उपकरण सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर, सेमरा कला, सादियापुर आदि गांवों में छापेमारी की। इस दौरान फत्तेपुर मजरा बसेन से राजेश कुमार पुत्र श्रीराम पासी के पास से 20 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण एवं सदियापुर नहर से एकघरा निवासी जितेंद्र पुत्र राज बहादुर के पास से 10 लीटर और सेमरा कला निवासी अर्जुन पुत्र लेखन से 10 लीटर शराब बरामद करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि इनके द्वारा अवैध शराब का निर्माण करके क्षेत्र में उसकी बिक्री की जा रही थी। जिसका सेवन करके लोगों का रुख अपराध की ओर मुड़ रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीन अलग-अलग मामले में कुल 40 लीटर शराब बरामद और विभिन्न उपकरण बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत् मुकदमा पंजीकृत किया गया। वही प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए (स्वतंत्र भारत) अख़बार के माध्यम से कहा कि कोतवाली क्षेत्र में कहीं भी कच्ची अवैध शराब का कारोबार होता देखें तो कोतवाली बेनीगंज के सरकारी नंबर या फिर 112 डायल कर पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जायेगा#

No comments