Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- पिहानी गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु नानक देव का 554वां प्रकाश पर्व#


#हरदोई:- पिहानी- पिहानी गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु नानक देव का 554वां प्रकाश पर्व#

#हरदोई: पिहानी- गुरुनानक देवजी के 554वें प्रकाश गुरु पर्व के अवसर पर आज पिहानी कस्बा बस स्टैंड गुरुद्वारे पर समूह संगत और प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में आज सुबह का दीवान सजाया गया। इस अवसर सीतापुर से आई सत्संग समिति के सुल्तान सिंह ने अमृतगुरबाणी कथा से निहाल किया। सुल्तान सिंह के एक ओंकार सतनाम, करता पुरखु निरभऊ। निरबैर, अकाल मूरति, अजूनी, सैभं गुर प्रसादि ।। हुकमी उत्तम नीचु हुकमि लिखित दुखसुख पाई अहि। इकना हुकमी बक्शीस इकि हुकमी सदा भवाई अहि ॥ इस प्रस्तुति ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। ,इस अवसर पर कुंदन सिंह , पिहानी गुरुद्वारे के प्रमुख बलविंदर सिंह , परविंदर सिंह ने बताया कि, गुरू पर्व के दौरान गुरुनानक देव जी का गुणगान किया जा रहा है, भजन गाए जा रहे हैं। वहीं श्रद्धाभाव से उन्हें याद किया जा रहा है। सोमवार को सुबह का दीवान चार बजे से सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी लगाई और मत्था टेक कर अरदास की। गुरुद्वारा के प्रमुख बलविंदर सिंह ने बताया कि, विश्व को अज्ञानता के अन्धकार से निकालने वाले श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश गुरु पर्व पर बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है‌ सुबह श्री सुखमनी साहिब और नितनेम पाठ शुरू हुआ। आसा जी की वार शुरू हुई और समाप्ति श्री अखण्ड पाठ साहिब के साथ ही संगत का दूर दराज से आना शुरू हो गया है। विशाल भंडारे के साथ गुरु नानक जयंती के कार्यक्रम का समापन किया जाए। सुरजीत सिंह ,कमलजीत सिंह ,सतनाम सिंह ,सुरजन सिंह , जोगराज सिंह, कमल समेत कई लोग मौजूद रहे#

No comments