हरदोई
#हरदोई:- पाली- सीओ शाहाबाद ने किया थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण#
#हरदोई: पाली- पुलिस उपाधीक्षक ने सोमवार को पाली थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। शाहाबाद सीओ हेमंत उपाध्याय ने प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय के साथ थाना परिसर का भ्रमण किया। सर्वप्रथम उन्होंने अपराध रजिस्टर में प्रतिदिन लेखा न होने पर नाराजगी जताई और हिदायत दी कि रजिस्टर पर प्रतिदिन अपराधों का अंकन किया जाये।बाद में उन्होंने पुलिस मेस, हवालात,कंप्यूटर कक्ष ,लेखाकार कक्ष व अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। मालखाने के निरीक्षण में असलहे के रखरखाव,व साफ सफाई के बारे में भी ध्यान देने को कहा। थाने की बैरक में साफ सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।और अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करें साथ ही काम में लापरवाही न बरतें। थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा और मधुर व्यवहार किया जाये#

No comments