Breaking News

#हरदोई:- प्रशासनिक अधिकारी ने दिलायी संविधान को आत्मार्पित करने की शपथ#


#हरदोई:- प्रशासनिक अधिकारी ने दिलायी संविधान को आत्मार्पित करने की शपथ#

#हरदोई: रविवार को भारत के संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टेट सभागार में उपस्थित कलेक्टेट कर्मचारियों को प्रशासनिक अधिकारी दामोदर बाजपेई ने संविधान की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपंन, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए समस्त नागरिकों को सामाजिक, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म उपासना की स्वंत्रता, प्रतिष्ठा व अवसर की समता के लिए उन सब में गरिमा और राष्ट्र की एकता अखंडता सुनिश्चित करने के लिए दृढ़सकल्प होकर अपने संविधान को एतद्द्वारा अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है। इस शपथ को उपस्थित नाजिर रईस अहमद खान, हरि सिंह सहित अन्य सभी लेखाकार, कर्मचारी, होमगार्ड जवान आदि ने दोहराया#

No comments