#हरदोई:- संविधान के आदर्शों को बनाए रखने हेतु हम सभी को संविधान का अनुपालन करना चाहिए/ प्रीती श्रीवास्तव#
#हरदोई:- संविधान के आदर्शों को बनाए रखने हेतु हम सभी को संविधान का अनुपालन करना चाहिए/ प्रीती श्रीवास्तव#
#हरदोई: अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 26.11.2023 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जिला जज /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के आदेश के अनुक्रम में संविधान दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय हरदोई के दस कक्षीय भवन के सभागार में समस्त न्यायिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर अपर जिला श्रीमती प्रीती श्रीवास्तव ने संविधान की प्रस्तावना का पठन पाठन कराया । उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को अंगीकृत किये जाने की तिथि 26 नवम्बर है इसलिए इसको संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं और संविधान के आदर्शों को बनाये रखने हेतु हम सभी को संविधान का अनुपालन करना चाहिए । इस अवसर पर अपर जिला जज/ नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत हेमेंद्र कुमार सिंह व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, न्यायालय के कर्मचारीगण एवं तहसील सदर से लीगल एड क्लीनिक दिनेश कुमार, बिलग्राम से आशीष तिवारी तथा अन्य पराविधिक स्वयं सेवक मौजूद रहे#

No comments