Breaking News

#हरदोई:- भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं: सांसद#


#हरदोई:- भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं: सांसद#

#हरदोई: माननीय राज्यमंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी व मा० सांसद हरदोई जयप्रकाश आज अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक सभागार भरखनी में भाजपा अवध क्षेत्र द्वारा आयोजित "क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशिक्षण शिविर" में सम्मिलित हुए। सांसद जयप्रकाश ने उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ब्लॉक प्रमुख गणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की हर समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए और भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाया जाए। भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। राज्य मंत्री उच्च शिक्षा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है। हमे आमजन से निरंतर संवाद करते रहना है। इस अवसर पर मा० विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष, अजीत सिंह बब्बन जिला उपाध्यक्ष सन्दीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित , ब्लॉक प्रमुख गण धीरेन्द्र प्रताप सिंह त्रिपुरेश मिश्रा श्यामू त्रिवेदी प्रदीप पाठक जितेंद्र सिंह, अमित वर्मा मण्डल अध्यक्षगण व क्षेत्र पंचायत सदस्य गण आदि तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहें/ प्रदीप पाठक हरदोई#

No comments