#हरदोई:- बेनीगंज- गांव गांव लोगों को अच्छा रास्ता इख्तियार करने की सलाह दे रही पुलिस,रजिस्टर नंबर 8 की पड़ताल#
#हरदोई:- बेनीगंज- गांव गांव लोगों को अच्छा रास्ता इख्तियार करने की सलाह दे रही पुलिस,रजिस्टर नंबर 8 की पड़ताल#
#हरदोई: बेनीगंज- पुलिस का रजिस्टर नंबर 8 ऐसा दस्तावेज होता है जिसके सीने में अंग्रेजी शासन के तमाम राज दर्ज है। रजिस्टर नंबर 8 में दर्ज लोग कैसे हैं और क्या कर रहे हैं अपने बीते दिनों में उन्होंने जो कर डाला क्या उससे छुटकारा पा चुके हैं या फिर उसी रास्ते पर अब भी चल रहे हैं। लॉ एंड ऑर्डर को और मजबूत बनाने के लिए इन सब बातों की गहराई से पड़ताल करने बेनीगंज पुलिस पिपरी गांव पहुंची प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने कहा कि उन्होंने समाज में फैली बुराइयों को दूर करते हुए अच्छाई का आईना दिखाने का प्रयास शुरू किया है। उन्होंने कहा मुझे यकीन है अच्छे नतीजे आएंगे। शुक्रवार बीती रात श्री दीपक रजिस्टर नंबर 8 की पड़ताल करने के लिए पिपरी गांव पहुंचे उन्होंने ग्राम प्रधान रमा वर्मा के आवास पर सैकड़ो लोगों को इकट्ठा किया और बताया कि गलत काम का क्या नतीजा होता है और अच्छे काम में कितनी अच्छाई है। उन्होंने लोगों से सीधे बात की और बताया कि जिन लोगों ने बीते दौर में गलत काम किए हैं उनका क्या हाल हुआ है ऐसे लोगों का कोई नाम लेना नहीं चाहता और जिन लोगों ने अच्छे काम किए हैं उनका अभी नाम सम्मान के साथ लिया जा रहा है। अपनी करनी का फल खुद के बच्चों को भुगतने वाली बात वहां मौजूद लोगों के ह्रदय में उतर गई उन्होंने कहा जो गलत लोग हैं उनकी हर एक एक्टिविटी पर पुलिस की नजर रहती है। बुराई का रास्ता छोड़ने में ही भलाई है। सभी समाज के लोग अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें और अच्छे रास्ते पर चले। इसके साथ उन्होंने जनता की अन्य समस्याएं सुनी। पराली जलाने के संबंध में 112 पर कॉल करने और वूमेन पॉवर लाईन 1090 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर मौजूद तमाम किसानों ने छुट्टा गौवंशों से फसल की बर्बादी होने का रोना रोया। जिस पर उन्हें उच्च अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन मिला। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक सहित प्रधान प्रतिनिधी महेंद्र वर्मा चौकी इंचार्ज प्रताप नगर नीरज कुमार कस्बा इंचार्ज कांस्टेबल राज कुमार भारती व अंकित चौधरी सहित तमाम जन मौजूद रहे#

No comments