#हरदोई:- भरखनी- चारा मशीन में फंसकर युवक की हुई दर्दनाक मृत्यु#
#हरदोई:- भरखनी- चारा मशीन में फंसकर युवक की हुई दर्दनाक मृत्यु#
#हरदोई: भरखनी- पचदेवरा- क्षेत्र के गांव बिलहैया निवासी मुकेश उम्र(28) वर्ष, पुत्र रामकुमार, किराये पर चारा काटता था। शनिवार सुबह ट्रैक्टर व कटर मशीन लेकर बाजरा की करबी और मक्के का मकडराहा काटने कुरारी गांव के निवासी देवराजपाल के यहां गया था,चारे को कटर में लगाने के दौरान उसका सिर मशीन की चपेट में आ गया, जिसमें फंसकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई, और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांव के लोगों ने हादसे की जानकारी पचदेवरा पुलिस और परिवार के लोगों को दी। पचदेवरा थाना प्रभारी विद्यासागर पाल मौके पर पहुंचे, और हादसे की जानकारी ली। अग्रिम कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पत्नी रेनू का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो लड़के और एक लडकी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है#

No comments