Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- श्रीराम का आदर्श जन-जन को सही राह पर चलने की सीख देता है#


#हरदोई:- शाहाबाद- श्रीराम का आदर्श जन-जन को सही राह पर चलने की सीख देता है#

#हरदोई: शाहाबाद- ब्लाक के विचपुरिया नौसहारा गांव की रामलीला में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवनीत गुप्ता ने कहा सदियों से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पापनाशिनी कथा भारतीय संस्कृति में रची बसी है। श्रीराम का आदर्श जीवन चरित्र जन-जन को सही राह पर चलने की सीख देता है#

#उन्होंने कहा कि भगवान रामचंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम हैं जिन्होंने एक बेटे के रूप में, एक पति के रूप में और एक राजा के रूप में पूरे देश में एक आदर्श रूप में उदाहरण पेश किया#

#विचपुरिया नौसहारा गांव में रामलीला मैदान पर चल रही रामलीला में सीता की खोज,लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान लोगो ने लंका दहन का मंचन देखा। उधर रावण ने हनुमान की पूंछ में आग लगाने का आदेश देते हैं तो हनुमान जी रावण की सोने की लंका को जलाकर उसका अहंकार तोड़ देते है। यह दृश्य देखकर रामलीला आयोजन स्थल पर मौजूद लोग हनुमान जी की और जय श्री राम के जयकारे लगाते हैं। हनुमान जी समुद्र पार कर अशोक वाटिका में मां सीता को भगवान श्रीराम द्वारा दी गई अंगूठी देते है। जिसको देखकर मां सीता की आंखे भर आती है। उन्होंने हनुमान को आशीर्वाद दिया। हनुमान और विभीषण के बीच संवाद भी होता है।राक्षसों ने मां सीता को डराया। इस दौरान मां सीता रोने लगती है तो हनुमान जी वृक्ष से भगवान राम के द्वारा दी गई अंगूठी को नीचे सीता के पास फेंक देते हैं। सीता अंगूठी देखकर अचंभित हो जाती हैं। कार्यक्रम में सभासद प्रतिनिधि रमाकांत मौर्य रचित गुप्ता पूर्व प्रधान मनोज सिंह,व्यवस्थापक रविंदर सिंह चौहान,नागेश्वर सिंह आकाश द्विवेदी अरुण कुमार सिंह प्रताप दिवाकर, सत्येंद्र सिंह जितेंद्र सिंह,सुरेंद्र सिंह रमेश हेम सिंह मंगली कुशवाहा राजपाल कुशवाहा, सनत सिंह राम अवतार मुनेंद्र मुन्नू उर्फ नन्हे चौहान छोटे भैया चौहान सुधीर सिंह हरि सिंह हरिहर सिंह रणजीत सिंह दिनेश जगमोहन जीतू सहित अनेक ग्रामीणजन मौजूद रहे#

No comments