#हरदोई:- मल्लावां- ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया#
#हरदोई:- मल्लावां- ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया#
#हरदोई: मल्लावां- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आदेश अनुसार परिषदीय शिक्षकों की महानदेशक स्कूल शिक्षा के पत्र दिनांक 10 नवंबर 2023 में ऑनलाइन अटेंडेंस के आदेश के विरुद्ध विकास क्षेत्र मल्लावां के सैकड़ो शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उपस्थित होकर प्रदर्शन किया तथा संगठन द्वारा प्रेषित प्रारूप पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश के विरुद्ध अपनी असहमति जता कर हस्ताक्षर किए तथा नारेबाजी की। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह आदेश अव्यवहारिक है इसको बिल्कुल लागू नहीं होने दिया जाएगा, तथा संगठन से आंदोलन तेज करने की फरियाद की। उन्होंने कहा कि महानिदेशक द्वारा उक्त आदेश शिक्षकों के लिए काला कानून सा प्रतीत होता है । अधिकांश शिक्षको ने कहा पहले हमारी मांगों को पूरा किया जाए ,हम सभी शिक्षक महानिदेशक जी के प्रतिदिन नए आदेशों से तंग आकर के हस्ताक्षर बनाएं।इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेश अवस्थी संगठन के पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार राघवेंद्र प्रताप सिंह राजेंद्र सिंह राजा रंगेश ,उपेंद्र कनौजिया सुधांशु मोहन, आदर्श यादव प्रवीण कुमार, अजय कुमार अजय कनौजिया ,आदर्श कुमार निशा यादव रमेश, सीमा कनौजिया, शशि देवी शुभांकर, सत्य प्रकाश शुक्ला आदि सैकड़ो की संख्या में शिक्षक उपस्थित होकर तुगलकी फ़रमान के विरुद्ध असहमति जताई#

No comments