#हरदोई:- हरपालपुर- समाज और शासन के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है मीडिया/ राजवर्धन#
#हरदोई:- हरपालपुर- समाज और शासन के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है मीडिया/ राजवर्धन#
#हरदोई: हरपालपुर- पत्रकार समाज का आईना होता है। समाज और शासन के बीच मीडिया एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसका सम्मान सर्वोपरि है। हर स्थिति में सीमित संसाधनों के बीच समाज की समस्याओं को समय-समय पर शासन प्रशासन को रूबरू कराना तथा सरकार की योजनाओं को नीतियों को जनता तक पहुंचाना होता है। उक्त उद्गार समाजसेवी एवं मिशन आत्म संतुष्टि के संचालक राजवर्धन सिंह राजू ने रविवार को कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में स्थानीय पत्रकारों को सम्मानित करते व्यक्त किये#
#समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने स्थानीय पत्रकार बीजी मिश्रा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अश्वनी यादव, धीरज त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा निखिल दीक्षित,प्रतुल कुमार, बद्री चौहान, विजय शंकर सिंह, शैलेंद्र शर्मा, मयंक गुप्त समेत कई स्थानीय पत्रकारों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया है। पत्रकारों को सम्मानित करते हुए श्री राजू ने कहा पत्रकारिता भी समाज सेवा का एक प्लेटफार्म है। पत्रकार अखबार चैनल अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से भी दबे कुचले मजलूमों जरूरतमंदों की मदद कर सकता है। मीडिया समाज का महत्वपूर्ण अंग है। लोकतंत्र में मीडिया को चतुर्थ स्तंभ बताया गया है। उन्होंने पत्रकारों से मिशन आत्म संतुष्टि के सहयोग की अपील की है। इस मौके पर मोहम्मद आमिरमंसूरी, बबलू सिंह तोमर, आलोक सिंह आदि रहे#

No comments