Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर-कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी#


#हरदोई:- हरपालपुर-कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी#

#हरदोई: हरपालपुर- कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के चियासर घाट गंगा नदी पर हजारों गंगा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा#

#क्षेत्र के गंगा नदी के चियासर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा को बड़ी तादाद में श्रद्धालु जुटे। विधि विधान से गंगा स्नान कर पूजन अर्चन किया गया। दहेलिया से जीवनपुरवा गांव तक निर्माणाधीन मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर पड़े होने से गंगा श्रद्धालुओं को घाट तक आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अरवल थाना अध्यक्ष सोमपाल गंगवार तथा पुलिस क्षेत्राधिकार विनोद कुमार दुबे मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया#

No comments