#हरदोई:- पिहानी- एसपी ने पिहानी में मंदिर और मस्जिदों का किया निरीक्षण#
#हरदोई:- पिहानी- एसपी ने पिहानी में मंदिर और मस्जिदों का किया निरीक्षण#
#हरदोई:- पिहानी- एसपी ने पिहानी में मंदिर और मस्जिदों का किया निरीक्षण#
#हरदोई: पिहानी- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर और मस्जिदों में तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकरों के प्रति सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में सोमवार की सुबह पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी ने स्वयं कस्बे के प्रमुख मंदिरों और मस्जिदों का सुबह 5:00 बजे से 7:00 के बीच निरीक्षण किया तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही आरती पूजन व अजान आदि में लाउडस्पीकरों की धीमी आवाज रखने के सख्त निर्देश दिए#
#पिहानी में कुछ महीने तक धीमी रहने के बाद लाउडस्पीकरों की आवाज फिर तेज हो गई है, और पुलिस अब इस पर एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। एक बार फिर धार्मिक स्थलों पर तय मानकों से ज्यादा आवाज में बज रहे लाउडस्पीकरों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। एसपी ने सोमवार तड़के कस्बा पिहानी पहुंचकर लाउडस्पीकरों की बढ़ती आवाज को कंट्रोल कराने के लिए पिहानी कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ को सख्त निर्देश दिए हैं। रात्रि में 10:00 बजे के बाद यदि कहीं भी लाउडस्पीकर बजते पाए गए तो पुलिस सख्ती से पेश आएगी#
#एसपी ने पिहानी कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ, अतिरिक्त कोतवाल एख्तियार हुसैन, कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी ,उप निरीक्षक मेराज ,हेड कांस्टेबल पवन सिंह ,अभिषेक त्यागी, दिलीप यादव सहित महिला सिपाहियों ने अति संवेदनशीलता चौहट्टा मस्जिद, शिया जामा मस्जिद, कटरा बाजार जामा मस्जिद, कस्बे के भूरेश्वर मंदिर गायत्री प्रज्ञा पीठ,मनसा नाथ मंदिर आदि जगहों पर लाउडस्पीकर की जानकारी ली। निर्धारित मानकों के अनुपालन का निर्देश दिया। चौहट्टा मस्जिद के इमाम रूहुल्ला बिहारी व बस स्टैंड स्थित मस्जिद के इमाम को छत पर लगे लाउडस्पीकर उतार कर थाने में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं#
#तेज आवाज पाए जाने पर उतारे जाएंगे मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों की छतों पर लगे लाउडस्पीकर#
#धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर की शिकायत मिलने पर एस पी ने नियम का उल्लंघन करने वाले लाउडस्पीकरों को उतारने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा कि तेज आवाज में लाउडस्पीकर मंदिर में बज रहे हों या मस्जिद या गुरुद्वारा में सबको उतारने होंगे#
#क्या हैं सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स,
#बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिकस्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर एक गाइडलाइन जारी कर रखी है। लोगों की सुविधा के लिए इसकी आवाज के कुछ मानक तय किए गए हैं। मानकों के मुताबिक, रात के समय लाउडस्पीकर की आवाज 35 डेसिबल और दिन के समय 45 डेसिबल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि इसमें राज्य सरकार थोड़ी राहत दे सकती है और आवाज को 55 डेसिबल तक बढ़ाने की इजाजत दे सकती है। लेकिन आमतौर पर धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर 100 से 120 डेसिबल तक की आवाज पैदा करते हैं, जो सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है#


No comments