Breaking News

#हरदोई:- दरोगा पर 13000 रुपए लेने का लगाया आरोप,एस पी से की शिकायत#


#हरदोई:- दरोगा पर 13000 रुपए लेने का लगाया आरोप,एस पी से की शिकायत#

#हरदोई: (यू०पी०) के हरदोई जिले के थाना हरियावा में तैनात एक दरोगा पर एक महिला ने 13000 हजार रुपए लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है#

#पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर थाना क्षेत्र के ग्राम तरी निवासी रामकली पत्नी राम सिंह ने पुलिस अधीक्षक के. सी. गोस्वामी को प्रार्थना पत्र लेकर थाना हरियावा में तैनात एसआई एस.आई.सी सैय्यद हुसैन खान बतौर घूस लिए गए ₹13000 वापस दिलाये जाने तथा विवेचना किसी दूसरे विवेचक से कराये जाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आई पीड़िता रामकली ने बताया कि बीते 11 नवंबर को गांव के ही लोगों से उसका विवाद हो गया था, जिसकी विवेचना थाना हरियावा में तैनात एसआई सैय्यद हुसैन के द्वारा की जा रही है। विवेचक ने विपक्षी गणों से मिल करके विवेचना सही नहीं की और विवेचना के नाम पर उसे ₹13000 भी ले लिया है।पीड़िता रामकली ने बताया कि जब वह अपनी फरियाद लेकर दरोगा जी के पास गई तो उन्होंने कहा कि मेरी शिकायत मोदी,योगी के पास कर दो मेरा कुछ नहीं होगा और उसे अपमानित करके थाने से भगा दिया। रामकली ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए जांच एवं कार्यवाही की मांग की है#

No comments