Breaking News

#हरदोई:- पाली- महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जन्म जयंती समारोह पर गणित मेले का हुआ आयोजन#

 
#हरदोई:- पाली- महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जन्म जयंती समारोह पर गणित मेले का हुआ आयोजन#

#हरदोई:- पाली- नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शैक्षिक पंचांग के आधार पर महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जन्म जयंती समारोह पर गणित मेला का आयोजन किया गया। आयोजन चार वर्ग शिशु वाटिका , शिशु मंदिर, विद्या मंदिर, इंटर कॉलेज के भैया बहनों द्वारा संपन्न किया गया। जिसमे छात्रों ने स्वनिर्मित चार्ट , मॉडल , प्रदर्श , प्रयोग , वैदिक गणित आदि का प्रदर्शन किया#

#प्रदर्शनी दस कमरों में लगाई गई कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन  तथा श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ , दीप प्रज्ज्वलन नगर के संभ्रांत चिकित्सक डॉक्टर देवेश मिश्रा के द्वारा किया गया तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया#

#मुख्य अतिथि द्वारा सभी दस कक्षों में लगाए गए गणितीय मॉडल , चार्ट , प्रदर्श आदि का अवलोकन किया गया, बच्चों से वार्ता की गई , बच्चों का प्रस्तुतीकरण सराहनीय था#

#अंत में वैदिक गणित प्रश्नमंच चारों वर्गों से शिवम कुमार तिवारी वैदिक गणित प्रमुख द्वारा संचालन किया गया कई प्रश्न मुख्य अतिथि द्वारा पूंछे गए बच्चों ने कुशलता पूर्वक उत्तर दिए सभी ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया , अंत में पुरुषोत्तम दीक्षित गणित प्रमुख द्वारा आभार ज्ञापन किया गया#

#इस अवसर पर आशुतोष, अभिनव, प्रवीण, अभय, राम बहादुर, प्रत्युष, गीता, विनोद, अच्युत, अतुल, प्रमोद, अनूप, आकाश, विशाल , संजीव तथा शिशु वाटिका में वर्षा, अदिति, नेहा, शिवानी आदि मौजूद रहे#

No comments