#हरदोई:- माधौगंज- भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं से कराया अवगत#
#हरदोई:- माधौगंज- भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं से कराया अवगत#
#हरदोई: माधौगंज- विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम- बाबटमऊ में पहुँचकर उपस्थित ग्रामवासियों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए विकसित भारत यात्रा में योगदान देने की शपथ दिलाई तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में चयनित लाभार्थियों को उनके प्रमाण पत्र वितरित किये#
#प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के करोड़ों लोगों को मूलभूत सुविधाएँ देकर उनके जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता को और बढ़ाने व इनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शुरू की गयी है#
#इस अवसर पर रमेश वर्मा (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि),रत्नेश सिंह सेंगर (मण्डल अध्यक्ष),कृष्णपाल राठौर ( जिला पंचायत सदस्य),संजय कुमार दोहरे (बीडीओ माधौगंज), अविनाश मोहन (एडीओ पंचायत),ममता देवी (प्रधान),अनुज कुमार (सचिव), शिवमोहन राठौर (प्रधान प्रतिनिधि), सोनू राठौर,मेढेलाल समेत सभी ग्रामवासी मौजूद रहे#

No comments