Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ#


#हरदोई:- माधोगंज- ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ#

#हरदोई: माधोगंज- ब्लाक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी गिरजेश कटियार ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व अक्षतवंदन कर किया।संविलियन विद्यालय माधौगंज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।विद्यालय की छात्राओं द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत गीत गाकर स्वागत किया गया#

#विकास खण्ड क्षेत्र माधौगंज के पी टी आई यशपाल सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी माधोगंज द्वारा खेल प्रतियोगिता में सहयोग हेतु नामित नीरज कुमार गुप्ता प्रभारी प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर, प्रशांत वर्मा सहायक अध्यापक संविलियन काजीपुर,अजय सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सेखवापुर पश्चिमी व दिलीप सिंह प्रधानाध्यापक प्रा वि जेहदीपुर व सभी खेल अनुदेशकों की उपस्थिति में विभिन्न खेल प्रारंभ हुए। जूनियर बालिका कबड्डी में पिलखना प्रथम व बरहज द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर खो-खो को बालक में सेलापुर प्रथम व बरहस द्वितीय रहा। प्राथमिक विद्यालय खो खो बालक में जलिहापुर प्रथम व बालिका में जलिहापुर प्रथम स्थान रहा। प्राथमिक स्तर बालक में कबड्डी में जलिहापुर प्रथम माधवगंज द्वितीय रहा। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय जलिहापुर प्रथम रहा। खो -खो बालिका जूनियर में माधवगंज प्रथम व बघौड़ा द्वितीय रहा। 50 मीटर बालक दौड़ में मुड़िया खेड़ा के विशाल प्रथम जलिहापुर से शशिकांत द्वितीय रहे। जूनियर बालक दौड़ 100 मीटर माधवगंज के विदित प्रथम व शाहपुर वसुदेव के अयाज द्वितीय रहे। यूपीएस नेवली वॉलीबॉल विजयी रहा। यूपीएस इसरापुर बास्केटबॉल विजयी रहा। संविलियन हसनपुर ज्योली टेबल टेनिस ने विजयी रहा। 200 मीटर दौड़ बालक जूनियर में पिलखाना के लव कुश प्रथम व नेवली के सूरज द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मी बालिका जूनियर दौड़ में पिलखना की माइबाबानो प्रथम व बरहस की शीतल द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर बालिका 400 मीटर दौड़ में रोशनी प्रथम व बघौड़ा की पारूल द्वितीय स्थान पर रही। 400 मी दो जूनियर बालक पवन सेलापुर प्रथम स्थान व पिलखना के प्रयास द्वितीय स्थान पर रहे। ब्लाक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीरज कुमार ए आर पी,राजेश वर्मा ,नीरज अवस्थी,अनूप दीक्षित, संतोष वर्मा, प्रियतम सिंह, राजीव कुमार, कुलदीप सिंह ,भूपेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, यतीन्द्र भदोरिया, मनोज प्रताप सिंह, जितेन्द्र सिंह, शिवाकांत वर्मा, योगेश वर्मा, सपन विक्रम सिंह ,विकास द्विवेदी, सौरभ सिंह, शशांक सिंह सभी लोग मौजूद रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी गिरिजेश कटियार ने सभी का आभार व्यक्त किया#

No comments