Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- चोरी से काटे गए दर्जनों सरकारी हरे पेड़ लकड़ी गायब, पुलिस व वन विभाग को लगने नही दी भनक#


 #हरदोई:- माधोगंज- चोरी से काटे गए दर्जनों सरकारी हरे पेड़ लकड़ी गायब, पुलिस व वन विभाग को लगने नही दी भनक#

#हरदोई: माधोगंज- थानाक्षेत्र के अटवाअली मर्दानपुर गांव के पास बने पटेल स्मारक माधौगंज-कुरसठ मार्ग किनारे दर्जनों हरे सरकारी पेड़ों पर आरा चलता रहा जिसकी भनक वन विभाग,नहर विभाग सहित पुलिस को नही लग पाई। ग्रामीणों ने बताया कि शारदा नहर रजबहा माइनर के किनारे खड़े दर्जनों हरे पेड़ लकड़कट्टों ने अवैध रूप से कटवा लिए हैं।  पेड़ कटान की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कटान के सम्बन्ध में जानकारी भी की। पहले तो मामले को दबाने की कोशिश की गई। जब सरकारी जमीन पर बेशकीमती पेड़ खड़े होने का दावा सही निकला तो लकड़ी काटने वाले मजदूर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की माने तो कई दिनों चल रहे अवैध कटान के बाद नीम, शीशम, गूलर लगभग 50 हरे पेड़ों की लकड़ी मौके से गायब कर दी गई है। विभाग मामले को लेकर लीपापोती करने में जुटा हुआ है। नहर विभाग की जमीन पर खड़े पेड़ सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मारक के पास काटे गए हैं। अभी तक पता नही चला है कि हरे पेड़ों की बेसकीमती लकड़ी कहां गई है। कटान से सम्बन्धित खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो विभाग के संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले के सम्बन्ध में डीएफओ ने अवैध कटान को लेकर कोई भी जवाब नही दिया है। बीट दरोगा शिवमिलन शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि अभी सरकारी हरे पेड़ों के कटान सम्बन्धित मामला उनके संज्ञान में नही है विभाग की ओर से कोई कार्रवाई के सम्बन्ध में कोई तहरीर नही मिली है मौके की जांच कर कार्रवाई की जाएगी#

No comments