Breaking News

#हरदोई:- सण्डीला- के अलमापुर गांव में फल फूल रहा है जुएं का कारोबार#


#हरदोई:- सण्डीला- के अलमापुर गांव में फल फूल रहा है जुएं का कारोबार#

#हरदोई: संडीला- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आलमपुर जुएं का हब बन गया है। यहां न केवल स्थानीय बल्कि दूर दूर से जुआरी आकर दांव लगा रहे हैं।जुए की चपेट में आकर लोग तेजी से कंगाल हो रहे हैं।इससे अपराधों में वृद्धि हो रही है।जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस संबंध में उपेक्षात्मक रवैया अपनाए हुए हैं।जानकारी के अनुसार आलमपुर में एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा जुआं खिलाया जा रहा है।दिन के समय जुएं की फड़ गांव के पास स्थित आम के बाग और जंगल में बिछती है।इन स्थानों पर न केवल स्थानीय बल्कि आसपास के गांव,संडीला नगर तथा लखनऊ तक के जआंड़ी दांव लगाने आते हैं।सारा दिन यह खेल इन बागों में ही चलता है। जुआड़ियों को सचेत करने के लिए बाग के आसपास कई युवा और उम्रदराज लोग दिखावे के लिए कुछ न कुछ करते दिखाई पड़ते जो किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही जुआं खेल रहे लोगों को मोबाइल के माध्यम से सूचना देते हैं।और आनन फानन जुआं खेल रहे लोग दाएं बाएं हो जाते हैं।रात को भी जुएं का खेल जारी रहता है।सूत्रों का कथन है कि आलमापुर तथा खखरा में कई लोग तो घरों पर जुएं का यह खेल रात को खिलाया करते है। जबकि इस सारे खेल का कर्ता धरता वही विशेष समुदाय का व्यक्ति होता है। जुएं के इस खेल के कारण लोग तेजी से कंगाल हो रहे है। यही कारण है कि क्षेत्र में लगातार चोरी,छिनैती,लूट आदि की घटनाएं हो रही हैं।आश्चर्य का विषय है।कि इतने लंबे समय से जुएं का यह खेल जारी है।लेकिन किसी अधिकारी की इधर नजर क्यों नहीं है।क्षेत्र के लिए तैनात किए गए। पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं है।जुएं की इस कुप्रथा से पीड़ित तमाम लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है।कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए इस जुएं के हब पर तत्काल कार्रवाई हो ताकि क्षेत्र के लोग असमय कंगाल न हों#

No comments