Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ उठायें/ सांसद#


#हरदोई:- टड़ियावां- सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ उठायें/ सांसद#

#हरदोई: टड़ियावां- विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शनिवार को सांसद हरदोई जयप्रकाश ने लोकसभा के विकासखंड टडियावां के ग्राम बहोरवा व जिगनिया खुर्द में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने उपस्थित आमजन को केंद्र सरकार की जनहित कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने वहाँ पर मौजूद सभी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। माननीय सांसद ने कहा कि आप लोग केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं और सरकार की जनहितकारी योजनाओं का आम जनमानस में प्रचार प्रसार करे ताकि अन्य जरूरतमंद लोग इन योजनाओं से जुड़ सके। इसके उपरांत मा0 सांसद जयप्रकाश ने वहाँ पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टालों का अवलोकन किया और कई बच्चो का अन्नप्राशन करवाया#

#इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा महेश गुप्ता भाजपा नेता अमरीश द्विवेदी प्रदीप पाठक जितेंद्र सिंह सुशील शर्मा प्रधान बहोरवा विनोद पाल् प्रधान जिगनिया खुर्द अमित वर्मा पूर्व प्रधान अनुराग बाबा सहित समस्त विभागों के अधिकारी गण व तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे#

No comments