Breaking News

#हरदोई:- प्राइमरी एवं सीनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता#


#हरदोई:- प्राइमरी एवं सीनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता#


#हरदोई:- प्राइमरी एवं सीनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता#

#हरदोई: कल दिनांक 8 दिसंबर शुक्रवार देर रात्रि हरदोई युवा महोत्सव के आठवें दिन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें प्राइमरी वर्ग एवं सीनियर वर्ग प्रतियोगिता आयोजित हुई। आडिशन के बाद चुने गए प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया। निर्णायक के तौर पर हरदोई निवासी मुंबई से शुभम बैसवार एवं लखनऊ से आए शुभम वर्मा रहे। नन्हे मुन्ने कलाकारों ने जमकर प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया। लगभग 153 बच्चों ने प्राइमरी वर्ग एवं सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया। जिसमें प्राइमरी वर्ग से अमोघ,अदिति,अंशिका सिंह ,वर्णिका,ईशा,कृष,अहम विहान,कनिष्क, प्रिंस एवं सीनियर वर्ग से विशाल,आकाश मिश्रा,तेजस्वी,पायल तिवारी,अंकित,पायल पाल,अर्पित सिंह,मुस्कान,जतिन, अभिषेक,रिया मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। संयोजक के तौर पर शिवाय श्रीवास्तव,सुभाष,आरव श्रीवास्तव एवं ऋषभ राजवंशी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमवती जिला पंचायत अध्यक्ष एवं माननीय पीके वर्मा जी द्वारा किया गया। मंच का संचालन मनीष कुमार एवं सौरभ श्रीवास्तव द्वारा किया गया इस मौके पर आयोजक अभय शाह,सुमित श्रीवास्तव, अंशु गुप्ता ,विशाल सिंह, नवल किशोर, एवं संयोजक प्रियांशु भारती, वैभव श्रीवास्तव ,ज्वाय सिंह , आरव ,अमन रस्तोगी ,वैभव श्रीवास्तव ,अमन नागर ,शिवा बाजपेई, ऋषभ , कृष्णा नन्दवंशी , शुभांकर ,राम अवस्थी, समीर गुरु , एवं समस्त हरदोई युवा महोत्सव टीम मौजूद रहे#

No comments