Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- खेल विद्यार्थी जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं:-लेखाधिकारी#


#हरदोई:- शाहाबाद- खेल विद्यार्थी जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं:-लेखाधिकारी#

#हरदोई: शाहाबाद- परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के क्रम में शाहपुरनाऊ न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम अंटा विहगावां के चंद्रभाल बाजपेई इंटर कालेज के खेल मैदान में किया गया#

#प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के समस्त परिषदीय विद्यालयों से विभिन्न छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया।मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा विभाग हरदोई के लेखाधिकारी अनिल कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यान्ह भोजन समन्वयक मयंक त्रिपाठी उपस्थिति रहे#

#संबोधित करते हुए लेखाधिकारी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे उनके भीतर सहिष्णुता, धैर्य और साहस का विकास होता है साथ ही सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना भी विकसित होती है#

#प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग 100मी दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय चिमना के दीपू, बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दलेलनगर की छात्रा श्वेता; बालक वर्ग 200 मी दौड़ में जूनियर विद्यालय बरखेरा से ईलू कुमार तथा बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दलेलनगर की छात्रा श्वेता; गोला फेंक बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दलेलनगर के छात्र अमन कुमार तथा बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दलेलनगर की छात्रा श्वेता; लम्बी कूद बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुरनाऊ के छात्र अनिरुद्ध एवं बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय चिमना की छात्रा दिव्यांशी प्रथम स्थान पर रहीं#

#रंगोली प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय दलेलनगर की टीम प्रथम स्थान पर रही। कबड्डी बालक वर्ग के प्राथमिक स्तर में प्राथमिक विद्यालय नाऊ नगला, एवं जूनियर स्तर में उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुरनाऊ; कबड्डी बालिका वर्ग के प्राथमिक स्तर में प्राथमिक विद्यालय धियरई, जूनियर स्तर में उच्च प्राथमिक विद्यालय चिमना की टीम विजेता रही#

#अन्त में समस्त विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया#

#आयोजन में न्याय पंचायत प्रभारी देवेन्द्र पाण्डेय, चंद्रभाल बाजपेई इंटर कालेज के प्रबंधक अखिलेश बाजपेई, अध्यक्ष रामप्रकाश बाजपेई, संकुल शिक्षक मयंक श्रीवास्तव ,योगेश अवस्थी, दीपक निरंजन ,विवेक मिश्रा, पंकज कुमार, देवेश कुमार ,विनय यादव, संजीव कुमार ,विशाल सिंह ,नवीन कुमार सिंह आदि शिक्षक गण तथा कालेज के प्रधानाचार्य हरिकिशोर द्विवेदी सहित न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों के विभिन्न अध्यापक उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्रा व विवेक मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया#

No comments