Breaking News

#हरदोई:- सवायजपुर- जंगली जानवर के हमले से घायल किसान की उपचार के दौरान मौत#


#हरदोई:- सवायजपुर- जंगली जानवर के हमले से घायल किसान की उपचार के दौरान मौत#

#हरदोई: सवायजपुर- थाना क्षेत्र के कहारनपुरवा मजरा चकौती गाँव निवासी लगभग दस दिन पूर्व खेत देखने जा रहे किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया था।शनिवार को अस्पताल से घर लाते समय किसान की रास्ते में मौत हो गई।पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया#

#थाना क्षेत्र कहारनपुरवा मजरा चकौती गांव निवासी मंसाराम पुत्र मथुरा खेत पर खड़ी फसल की रखवाली करने जा रहा था।रास्ते में जंगली जानवर ने हमला बोलकर घायल कर दिया था।आसपास मौजूद किसानों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किसान को घायल अवस्था में सीएचसी सवायजपुर में भर्ती कराया था।जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था।जहां से परिजनों ने एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था शनिवार को घर लाते समय रास्ते में किसान की मौत हो गई।मृतक किसान के परिवार में पत्नी अन्नपूर्णा सहित सात बच्चे है।पुलिस ने शनिवार को पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।सवायजपुर के प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है#

No comments