#हरदोई:- हरियावां- अराजकतत्व सुधर जाएं या क्षेत्र छोड़ दें इनसे नही होगा कोई समझौता:- भावना भारद्वाज#
#हरदोई:- हरियावां- अराजकतत्व सुधर जाएं या क्षेत्र छोड़ दें इनसे नही होगा कोई समझौता:- भावना भारद्वाज#
#हरदोई: हरियावां- नवांगतुक थाना प्रभारी भावना भारद्वाज ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर बेहतर तालमेल के साथ न्याय पूर्ण व्यवस्था का पालन करते हुए पारदर्शिता पूर्ण कार्य करने की बात कही है । साथ ही उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का सहयोग हमारे लिए बहुत जरूरी है आपकी सजगता से हम अपराधी को अपराध करने (घटना घटित होने से) पहले ही पकड़ सकते है । अगर गांव में कोई भी अराजकतत्व, खुराफाती, संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो आप उस पर नजर रखें और तत्काल पुलिस को सूचना दे। तथा सभी क्षेत्रीय ग्राम प्रधान अपने गांव के चौराहों भीड़ भाड़ वाली जगह , बाजार हाट, मुख्य मार्ग पर कैमरे लगवाने में सहयोग करें जिससे पुलिस को अपराधी तक पहुंचने में आसानी हो सकेगी। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण, वालश्रम उन्मूलन आदि को लेकर भी चर्चा । सुश्री भारद्वाज ने बैठक में अराजकतत्वों, और खुराफातियों को लेकर साफ मंशा जाहिर करते हुए कहा या तो सुधर जाएं या क्षेत्र छोड़ दे ऐसे लोगों को किसी प्रकार बक्शा नही जायेगा ना तो किसी की पैरवी स्वीकार होगी। अगर किसी को क्षेत्र में कोई समस्या है तो वह बेझिझक आकर सीधे मुझसे अवगत करा सकता है। इस मौके पर उपनिरीक्षक राजीव कुमार उप निरीक्षक सय्याद हुसैन खां, उप निरीक्षक ब्रह्मानंद सिंह, हेड मुहारिर्र वकील खान, दीपक तोमर, राजा बेटा प्रधान हरियावां, रामसेवक वर्मा प्रधान कुरसेली, ओमप्रताप सिंह भोले प्रधान प्रतिनिधि मदरावा, पप्पू सिंह प्रधान उतरा, गयाप्रसाद वर्मा प्रधान साधिनावा, अरविंद यादव प्रधान फत्तेपुर सहित तमाम संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे#

No comments