#हरदोई:- पिहानी- ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी ने किसानों को वितरण किया सम्मान पत्र#
#हरदोई:- पिहानी- ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी ने किसानों को वितरण किया सम्मान पत्र#
#हरदोई: पिहानी- विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शनिवार को ग्राम कोटरा में ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी व राजीव सिंह ने जागरूक किसानों को वितरण किये सम्मान पत्र विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कुशी बाजपेयी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उपलब्धियां की नई उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ काम कर रही है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि अमीर गरीब छोटे-बड़े सब को सम्मान मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत बाल विकास पुष्टाहार की गोद भराई योजना का बारे भी ग्राम वासियों को जागरूक किया गया वहीं सभी को आयुष्मान योजना के अंतर्गत कैसे आयुष्मान कार्ड बनवाना है इसके लिए भी जागरूक किया गया। वहीं दूसरी ओर की सुरक्षा इकाई की ओर से राजेश्वर सिंह व हरिनाम सिंह, अन्य कृषक भाइयों को जागरूक खेती करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के कर्मचारी, कृषि रक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे, आयोजन में कोटरा ग्राम प्रधान विभा सिंह,सर्वेश सिंह, रजवंश सिंह, कन्हैया लाल, प्रमोद सिंह, नीरज सिंह, गोपाल सिंह, समाजसेवी अभिषेक शुक्ला अनुज, कुलदीप दीक्षित, आदि लोग उपस्थित रहे#

No comments