#हरदोई:- भैरव अष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल ने किया मंदिरो में मंगल पाठ#
#हरदोई:- भैरव अष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल ने किया मंदिरो में मंगल पाठ#
#हरदोई: सनातन हिन्दुओ को एकजुट करने के तहत प्रमुख धार्मिक संघठन श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल के सदस्यों ने भैरव अष्टमी के अवसर पर भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई के कई मंदिरो में एक साथ हनुमान चालीसा पाठ कर माहौल को हनुमानमय बना दिया।श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल ने श्री सिद्वेश्वर नाथ प्राचीन मंदिर, श्री खाटू श्याम मंदिर रेलवे गंज, श्री शिव महादेव जी मंदिर ग्राम काईमाऊ तथा श्री महावीर मंदिर गंज जलालाबाद मल्लावां में सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ कर भारत वर्ष देश को अखंड स्वतंत्र सनातन हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प भी किया। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल के जिला प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया जाता है तथा लोगों से अपील की जाती है कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने आसपास के किसी भी मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को सायं 5.30 बजे हनुमान चालीसा पाठ के लिए एकत्र हुआ करें। महिला प्रकोष्ठ जिला प्रमुख विनीता पांडेय ने बताया की सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आज मंगल पाठ आज भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई के विभिन्न मंदिरो में आयोजित हो रहा है| श्री सिद्धेश्वर नाथ प्राचीन मंदिर, सदर बाजार में आयोजित उन्तीसवें मंगल पाठ में जिला प्रचारक वेद प्रकाश गुप्ता राजू व मुकेश गुप्ता ने सभी को सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ कराया एवं पुजारी अरुण कुमार तिवारी ने पूजन अर्चन व् आरती करवाई| इस मौके पर वीरेंद्र गुप्ता, रविशंकर शुक्ला, करुणा शंकर द्विवेदी, वरुण द्विवेदी, उदय शंकर जायसवाल, लक्ष्मण गुप्ता, नीरज जायसवाल, अखिलेश सिंह सिकरवार, उमा शंकर आदि सैकड़ों भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व् सदस्यों सुनीता द्विवेदी, आरती गुप्ता, अनीता मिश्रा, रानी शुक्ला, सुमन, पूनम सिंह ने हनुमान जी व् प्रभु राम के भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।श्री शिव महादेव मंदिर ग्राम काईमाऊ लखनऊ रोड हरदोई में युवा प्रभारी सुमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में सभी को मंगल पाठ कराया गया#
#श्री खाटू श्याम मंदिर में विजय अग्रवाल व् अपूर्व गुप्ता ने बाला जी व् खाटू श्याम के भजनो का गुणगान किया#
#आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यकारी प्रमुख गौरव अग्रवाल ने बताया की ये मंगलपाठ की शृंखला हरदोई के अन्य मंदिरो में आगे भी निरंतर जारी रहेगी#

No comments