Breaking News

#हरदोई:- जिला बेसिक क्रीडा प्रतियोगिता की ट्रायल हुई संपन्न, परिषदीय बच्चों ने दिखाया दम#


#हरदोई:- जिला बेसिक क्रीडा प्रतियोगिता की ट्रायल हुई संपन्न, परिषदीय बच्चों ने दिखाया दम#


#हरदोई:- जिला बेसिक क्रीडा प्रतियोगिता की ट्रायल हुई संपन्न, परिषदीय बच्चों ने दिखाया दम#

#हरदोई: सीतापुर मार्ग स्थित जिला क्रीडा स्टेडियम में सत्र 2023-24 की परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्राथमिक संकाय के बच्चों का विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में ट्रायल संपन्न हुआ। जनपद स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 7 दिसंबर को जिला क्रीड़ा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा एवं 8 दिसंबर को पुरस्कार वितरण के साथ इस आयोजन का समापन होगा#

#बुधवार के कार्यक्रम का शुभारंभ बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ।आयोजक मंडल एवं खेल प्रभारियों की देखरेख में प्रथम दिवस में परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों के विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए सक्षम टीमों अथवा प्रतिभागियों का चयन किया गया#

#ट्रायल के दौरान क्रीडा स्थल पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी आर के द्विवेदी, अनिल कुमार झा, ब्रजेश त्रिपाठी, छोटेलाल, सीमा गौतम जिला व्यायाम शिक्षक के वी अवस्थी, शिमला सिंह समस्त आयोजकों एवं निर्णायकों ने उपस्थित रहकर ट्रायल को सम्पन्न कराया#

No comments