#हरदोई:- हरियावां- ब्लाक संसाधन केंद्र हरियावां पर आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं#
#हरदोई:- हरियावां- ब्लाक संसाधन केंद्र हरियावां पर आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं#
#हरदोई: हरियावां- के ब्लाक संसाधन केंद्र हरियावां पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के छात्र, छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी राजेश राम की अध्यक्षता में कराया गया#
#प्रतियोगिता में दौड़,कबड्डी,सुलेख आदि में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया#
#दामिनी, माधुरी, ज्योति, नैन्सी, प्रिया सुभाषिनी ने दौड़ में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया#
#प्रपेश, सौरभ, नमन, विशाल, पआरन्शू, विजय कांत, अनमोल ने दौड़ में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया#
#कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय जरेली, टेनी व बूढ़ा गांव के बालक बालिकाओं ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया#
#तत्पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी राजेश राम द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया तथा शुभकामनाएं दी गई#
#इस अवसर पर विद्यालयों के शिक्षक,शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे#

No comments