Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- गैस सिलेंडर में लगी आग,बच्चे सहित तीन झुलसे#


#हरदोई:- हरपालपुर- गैस सिलेंडर में लगी आग,बच्चे सहित तीन झुलसे#

#हरदोई: हरपालपुर- कोतवाली क्षेत्र के नादखेड़ा गांव में मंगलवार की सुबह खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से मासूम बच्चे समेत तीन लोग झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अग्निकांड से गांव में अफरा तफरी मच गई#

#प्राप्त जानकारी के अनुसार हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के नादखेड़ा मजरा ककरा गांव निवासी विजय कुमार के घर में सोमवार को बेटे के नामकरण संस्कार की दावत थी। घर में मौजूद रिश्तेदारों के लिए मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे महिलाएं खाना बना रही थी।तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई देखते ही देखते आग से ऊंची लपटे उठने लगी। अफरा तफरी मच गई।आग की चपेट में आने से प्रदीप की पत्नी कविता बुरी तरह झुलस गई है। आग की लपटों के बीच घिरे 2 वर्षीय मासूम अभिजीत को बचाने में उसके पिता धर्मराज निवासी पियारेपुरवा थाना कन्नौज भी झुलस गया है। जिसे इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अग्निकांड से कपड़े बर्तन नकदी समेत हजारों का नुकसान हो गया है। ग्रामीणों की कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है#

No comments