#हरदोई:- गर्म शाल पाकर बालिकाओं के चेहरे पर आई मुस्कान, सामाजिक संस्था ने की अनूठी पहल#
#हरदोई:- गर्म शाल पाकर बालिकाओं के चेहरे पर आई मुस्कान, सामाजिक संस्था ने की अनूठी पहल#
#हरदोई: सामाजिक संस्था श्री बाबा बरम देव जनकल्याण समिति जगदीशपुर ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बावन में अध्ययनरत बालिकाओं को गर्म शाल का वितरण किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ रही समस्त छात्राओं को समिति द्वारा एक गर्म शाल प्रदान कराई गई। शाल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी बावन रामकुमार द्विवेदी मौजूद रहे। उनके द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माला पहनाकर छात्राओं को शाल वितरण की शुरुआत की गई। श्री द्विवेदी ने इस कार्य के लिए समिति की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। समिति द्वारा कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि को भगवान कृष्ण का चित्र भेट किया गया और विद्यालय की वार्डेन को मां सरस्वती का चित्र भेंट किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रवि लाला सहित राघवेंद्र सिंह, सर्वेंद्र सिंह, श्याम जी त्रिपाठी, अमन सिंह, मोहित त्रिपाठी, कमलाकांत, प्रदीप सिंह, रामवरन गुप्ता सहित कस्तूरबा विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments