Breaking News

#हरदोई:- पाली- थाना प्रभारी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था#


#हरदोई:- पाली- थाना प्रभारी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था#

#हरदोई: पाली- शनिवार को प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त किया। उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है। परेशानी होने पर सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा।पाली थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने पुलिस कर्मियों के साथ कस्बे में पैदल गश्त किया। उन्होंने कस्बे स्थित बाजार आदि में  पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी का कैमरों आदि का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन कस्बा समेत गांवों में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गस्त से सुरक्षा का एहसास कर हैं।गस्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछतांछ कर तलाशी भी ले रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि यह गश्त में  उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल जयपाल सिंह, कांस्टेबल  अमित कुमार,कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल अरुण वर्मा गस्त नियमित चलती रहेगी#

No comments