#हरदोई: हरपालपुर- सड़क किनारे खंती में मिला नवजात का शव#
#हरदोई: हरपालपुर- सड़क किनारे खंती में मिला नवजात का शव#
#हरदोई: हरपालपुर- मां की ममता को कलंकित करने का एक मामला प्रकाश में आया है। रविवार की दोपहर श्रीमऊ से कुसुमखोर मार्ग पर सड़क के किनारे खंती में जिगनी गांव के पास एक नवजात का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है#
#प्राप्त जानकारी के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ- कुसुमखोर मार्ग पर जिगनी गांव के सामने सड़क के किनारे खंती में एक पॉलिथीन में लिपटी नवजात कन्या का शव पड़ा देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।शव मिलने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।अरवल थाना अध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया नवजात का शव मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है#

No comments