Breaking News

#हरदोई:- कछौना- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक द्वारा लाभार्थियों को वितरित किये गये प्रशस्ति पत्र#


#हरदोई:- कछौना- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक द्वारा लाभार्थियों को वितरित किये गये प्रशस्ति पत्र#

#हरदोई: कछौना- रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पंचायत में संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड, निपुण योजना में सफल छात्र-छात्राओं, पीएम सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में देश को नई दिशा मिल रही है। आप सभी की भागीदारी से देश विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर हो रहा है। सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करें जिससे हमारा देश मजबूत विकसित बने। कार्यक्रम में विकसित भारत यात्रा के रथ में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं को रथ में लगी स्क्रीन द्वारा दिखाया गया।

वर्तमान समय में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लाभ पात्र व्यक्तियों को सीधा मिल रहा है। बिचौलिए दूर-दूर तक नजर नहीं आते हैं। युवा ऊर्जावान नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला के नेतृत्व में नगर पंचायत कछौना आदर्श नगर पंचायत के रूप में दिख रही है। बाल विकास पुष्टाहार विभाग, नगर निकाय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग आदि विभागों की योजनाओं के स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें पंपलेट, पोस्टर एवं चित्रों के माध्यम से विभाग की योजनाओं का चित्रण किया गया जिसका विधायक द्वारा अवलोकन किया गया। स्टाल लगाए कर्मियों की प्रशंसा की। प्रशस्ति पत्र पाकर लाभार्थी काफी उत्साहित थे। उनसे विधायक ने सीधा संवाद किया। योजनाओं के लाभ से उनके जीवन में क्या परिवर्तन आया, लाभार्थियों ने विधायक से साझा किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला, सभासदगण, अधिशासी अधिकारी देवांशी दीक्षित, लिपिक जय बहादुर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्म कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर किसलय बाजपेई, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण, भाजपा पदाधिकारीगण, महामंत्री शिवम मिश्रा, जिला मंत्री अजय शुक्ला, अवधेश रावत, अमर बहादुर वर्मा, ग्राम प्रधान मोहम्मद अजीज उर्फ कप्तान, छविनाथ मौर्य, सामाजिक कार्यकर्ता पुन्नीलाल, अनूप सिंह आदि प्रबुद्धजन इस संकल्प यात्रा के साक्षी बने

No comments