#हरदोई:- कछौना- नगर पंचायत कार्यालय में मनाया गया स्वच्छता जन जागृति दिवस#
#हरदोई:- कछौना- नगर पंचायत कार्यालय में मनाया गया स्वच्छता जन जागृति दिवस#
#हरदोई: कछौना- नगर पंचायत कछौना पतसेनी कार्यालय परिसर में बुधवार को स्वच्छता जन जागृति दिवस मनाया गया। जिसमें मौजूद लोगों को स्वच्छता तथा उससे संबंधित कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहभागिता की अपेक्षा की गई#
#नगर पंचायत कार्यालय में मनाये गए स्वच्छता जन जागृति दिवस पर उपस्थित सभासदगणों, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों, कर्मचारीगणों व जन सामान्य ने वर्चुअल माध्यम से नगर विकास मंत्री ए के शर्मा के संबोधन को सुना। जिसमें नगर विकास मंत्री द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने में वार्ड सभासद, प्रोत्साहन समिति के सदस्य व जन भागीदारी की महती भूमिका को बताया। इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत चलाए जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से उपस्थित लोगों को बैज, कैप आदि देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर व आदर्श नगर बनाने में आवश्यक सहयोग की अपील की गई#

No comments