Breaking News

#हरदोई:- श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल ने किया मंदिरो में तीसवां मंगल पाठ#


#हरदोई:- श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल ने किया मंदिरो में तीसवां मंगल पाठ#

#हरदोई: सनातन हिन्दुओ को एकजुट करने के  तहत प्रमुख धार्मिक संघठन श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल के सदस्यों ने मार्गशीष अमावस्या के अवसर पर भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई के कई मंदिरो में एक साथ हनुमान चालीसा पाठ कर माहौल को हनुमानमय बना दिया।श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल ने खाटू श्याम के प्राचीन मंदिर श्री भूतनाथ नाथ मंदिर, श्री खाटू श्याम मंदिर रेलवे गंज, श्री शिव महादेव जी मंदिर ग्राम काईमाऊ तथा श्री महावीर मंदिर गंज जलालाबाद मल्लावां में सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ कर भारत वर्ष देश को अखंड स्वतंत्र सनातन हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प भी किया। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल के जिला प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया जाता है तथा लोगों से अपील की जाती है कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने आसपास के किसी भी मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को सायं 5.30 बजे हनुमान चालीसा पाठ के लिए एकत्र हुआ करें। महिला प्रकोष्ठ जिला प्रमुख विनीता पांडेय ने बताया की सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आज मंगल पाठ आज भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई के विभिन्न मंदिरो में आयोजित हो रहा है।श्री भूतनाथ प्राचीन खाटू श्याम मंदिर, रेलवे गंज में आयोजित तीसवें मंगल पाठ में जिला प्रचारक वेद प्रकाश गुप्ता राजू व मुकेश गुप्ता ने सभी को सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ कराया एवं पुजारी अरुण कुमार तिवारी ने पूजन अर्चन व् आरती करवाई| इस मौके पर वीरेंद्र गुप्ता, रविशंकर शुक्ला, करुणा शंकर द्विवेदी, वरुण द्विवेदी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव,अखिलेश सिंह सिकरवार, अपूर्व द्विवेदी, अत्रि शुक्ला आदि सैकड़ों भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व् सदस्यों सुनीता द्विवेदी, नीलम जिंदल, कीर्ति श्रीवास्तव ने हनुमान जी व् प्रभु राम के भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया#

#इस अवसर पर दुर्गेश तिवारी, मिंटू द्विवेदी, हरिप्रकाश तिवारी, सुशील द्विवेदी, आदर्श द्विवेदी, अंकित द्विवेदी, प्रियांशु तिवारी, सचिन द्विवेदी गोलू , संजय द्विवेदी , देवा तिवारी, अस्थाना द्विवेदी, सचिन आदि लोग शामिल रहे#

No comments