#हरदोई:- बीएसए की अध्यक्षता में जिला संसाधन केंद्र हरदेवगंज पर समीक्षा बैठक का आयोजन#
#हरदोई:- बीएसए की अध्यक्षता में जिला संसाधन केंद्र हरदेवगंज पर समीक्षा बैठक का आयोजन#
#हरदोई: जिला संसाधन केंद्र हरदेवगंज में 23 दिसम्बर को समस्त एआरपी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह के साथ जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश कुमार शुक्ला व एसआरजी आशीष कुमार मिश्र भी उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि समस्त एआरपी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी से करें। आप लोग अपने चयनित 10 विद्यालयों को शीघ्र निपुण बनाये जाने का प्रयास करें। इसके साथ ही उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के तहत पंजिकाओं के डिजिटल स्वरूप को अपनाने के लिए भी शिक्षकों को प्रेरित करने को कहा।जिलाधिकारी द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों की शुल्क प्रतिपूर्ति सम्बन्धी कार्य के सत्यापन को पूर्ण ईमानदारी से शीघ्र पूर्ण करें। जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि समस्त प्राथमिक स्तर के शिक्षक व शिक्षामित्रों का ब्लॉक स्तर पर 4 दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण शीघ्र शुरू होना है इसके लिए सभी विकास खण्ड से प्रशिक्षण सम्बन्धी सूचना जिला स्तर को उपलब्ध करा दी जाय। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं संकुल शिक्षकों के होने वाले प्रशिक्षण के बारे में भी बताया। एसआरपी आशीष कुमार मिश्र ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय द्वारा कक्षा 1 से 3 तक के समस्त बच्चों का निपुण लक्ष्य ऐप पर साप्ताहिक आकलन किया जाना है। निपुण संवाद का प्रयोग एवं दीक्षा ऐप पर चल रहे प्रशिक्षण को ससमय पूर्ण करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित करने को कहा।समस्त उपस्थित एआरपी ने शीघ्र निपुण हरदोई बनाये जाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एआरपी अभिषेक मिश्र, अभय सिंह, विवेक मिश्र, संजय कुमार, गिरिजा शंकर सिंह, विवेक गुप्ता, निरुपमा सिंह, दीप्ति त्रिवेदी, अभिषेक तिवारी, जय प्रकाश, राम किशोर, आदित्य वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे#

No comments