Breaking News

#हरदोई:- ज्वाइंट डायरेक्टर अंजुलि मिश्रा द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण#


#हरदोई:- ज्वाइंट डायरेक्टर अंजुलि मिश्रा द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण#

#हरदोई: शासन द्वारा चलाए जा रहे सिटी ब्यूटीफिकेशन अभियान के अंतर्गत भौतिक सत्यापन हेतु बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र, लखनऊ की जॉइन्ट डायरेक्टर श्रीमती अंजुलि मिश्रा द्वारा अंबेडकर तालाब व वार्ड संख्या 21 अशराफ टोला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा शहीद उद्यान, रैन बसेरा, कॉपोस्टिंग स्थल,डीसीसीसी सेंटर एवं पिंक टॉयलेट आदि का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु अम्बेडकर तालाब परिसर में पेयजल व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान सुख सागर मिश्रा मधुर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हरदोई,विनोद कुमार सोलंकी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हरदोई,पुष्पेंद्र सिंह जिला परियोजना प्रबंधक, स्वच्छ भारत मिशन नगरीय एवं पालिका स्टाफ मौजूद रहा#

No comments