Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अन्यवस्थाओं का बोलबाला#


#हरदोई:- हरपालपुर- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अन्यवस्थाओं का बोलबाला#

#हरदोई: हरपालपुर- स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक पैथोलॉजी लैब है।दो टेक्नीशियन तैनात है।लेकिन ब्लड ग्रुप तक की जांच की व्यवस्था नहीं है। 20 दिन से ब्लड ग्रुप की जांच के लिए प्रयुक्त होने वाला रिजेन्ट उपलब्ध न होने के कारण जांच नहीं हो पा रही हैं। मजबूरन लोगों को निजी पैथोलॉजी सेंटरों पर 100 से डेढ़ सौ रुपए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है#

#हरपालपुर कस्बा निवासी सौरभ ने बताया कस्बे के एक स्कूल में बच्चों से ब्लड ग्रुप मांगा जा रहा है। अस्पताल में ब्लड ग्रुप की जांच करने से साफ मना कर दिया जा रहा है। निजी पैथोलॉजी सेंटरो पर ब्लड ग्रुप की जांच के लिए सौ से डेढ़ सौ रुपए तक देने पड़ रहे हैं। इंटरमीडिएट के छात्र अविनाश,जैनुल,अजय कुमार ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया स्कूल में ब्लड ग्रुप मांगा जा रहा है। जिसकी जांच के लिए अस्पताल में कई बार चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन जांच नहीं हो पा रही है। पैथोलॉजी लैबों पर मनमानी कीमत वसूल की जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आनंद पांडेय ने बताया ब्लड ग्रुप की जांच में प्रयुक्त होने वाला रिजेंट उपलब्ध न होने के कारण जांच नहीं हो पा रही है। जिसके लिए डिमांड भेजी गई है। जिले पर उपलब्धता सुनिश्चित होते ही ब्लड ग्रुप की जांच का काम शुरू कर दिया जाएगा#

No comments