Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- अनियंत्रित ट्रक ने बिजली पोल में मारी टक्कर,पोल क्षतिग्रस्त तार टूटे#


#हरदोई:- पिहानी- अनियंत्रित ट्रक ने बिजली पोल में मारी टक्कर,पोल क्षतिग्रस्त तार टूटे#

#हरदोई: पिहानी- रविवार की शाम 4:00 बजे जूनियर हाई स्कूल के सामने बस स्टैंड पर ओवरलोडेड गन्ना भरे अनियंत्रित ट्रक ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी। जिससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने के साथ लाइन भी टूट गई। बिजली पोल से तार टूटने से भगदड़ मच गई और बस स्टैंड पर तगड़ा जाम लग गया। सूचना पर कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने सिपाहियों को भेजकर जाम खुलवाया। पहुंची पुलिस ने तार को साइड में कराकर जाम को खुलवा दिया,परंतु 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चालू नहीं हो सकी। डेढ़ सौ घरों व दुकानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। वर्तमान समय में गन्ने से भरे ट्रक कस्बे में को कोढ़ में खाज साबित हो रहे हैं। दर्जनों हादसे रोज हो रहे हैं। कस्बा पुलिस चौकी से लेकर मोहल्ला अंबेडकर नगर तक घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है।गन्ने से ओवर लोड ट्रक कस्बा पिहानी के बीचों बीच जूनियर हाई स्कूल के सामने पहुंचा। चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। ट्रक विद्युत पोल से जा टकराई। तेज आवाज से हर कोई चौंक गया। और राहगीरों में भगदड़ मच गई। पोल टूट गया तथा लाइन के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। अंधेरा छा गया। हादसे से विद्युत अधिकारियों को भी अवगत करा दिया। परंतु बिजली व्यवस्था की सप्लाई चालू नहीं हो सकी। दूसरी तरफ जेई सोमपाल ने कहा है कि संसाधन पोल को दुरुस्त करने के लिए मंगवाए गए हैं संभवत आज शाम तक बिजली सुचारू से चालू हो जाएगी#

No comments