#हरदोई:- बेनीगंज- विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया#
#हरदोई:- बेनीगंज- विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया#
#हरदोई: बेनीगंज- नगर के सीबीजी इंटर कालेज आफ साइंस के प्रांगण में लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबढद्ध रूप से पहुंचाने व उनके प्रर्दशन हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर के आयोजन में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, पेयजल, कृषि विभाग, पशु पालन, बाल विकास, परिवार कल्याण,विभाग द्वारा स्टाल लगाई गई। उक्त आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनों को आई.ई.सी प्रचार वाहन की एलईडी के माध्यम से विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान की गई तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। साथ ही मौके पर लाभार्थियों को संबंधित विभागों द्वारा सहायता सामग्रियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत मेरी कहानी मेरी जुबानी का अनुभव साझा किया गया। कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक विपुल वर्मा की अध्यक्षता में लगाए गए हेल्थ कैंप में लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। पशुपालन विभाग बहुउद्देशीय सिविर की अध्यक्षता कर रहे बेनीगंज पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर जय सिंह ने सभी को पशुओं के गर्भाधान एवं प्रजनन संबंधी जानकारी दी। नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र रूपेश अंजाना द्वारा लाभार्थियों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाते हुए उन्हें प्रधान मंत्री आवास योजना की चाबी सौंपी गई। वहीं अन्य विभागों द्वारा विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य गिरिजेश तिवारी, मिलन तिवारी, बिपुल शुक्ला, राजीव कुमार त्रिपाठी, विजय तिवारी, शानू अंसारी, आदित्य त्रिपाठी, गौरव गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे#

No comments