Breaking News

#हरदोई:- पाली- आखिर झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग कब तक रहेगा मेहरबान#


#हरदोई:- पाली- आखिर झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग कब तक रहेगा मेहरबान#

#हरदोई: पाली- झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रभावी कार्यवाही न होने के कारण नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में इनकी दुकाने खुलेआम चल रही हैं इन्हें शासन प्रशासन का कोई भय नहीं दिखाई देता है स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते इन फर्जी डॉक्टरो के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं यहां पर बताना लाजिमी होगा क्षेत्र के कई समाजसेवियों ने झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानें बंद कराए जाने की शासन प्रशासन से मांग की लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पैसों की खनक के चलते उनकी आवाज तूती बनकर रह गई बस इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग ने करवाई तो दूर की बात यहां पर जांच करना भी मुनासिब नहीं समझा क्षेत्र के गांव लौकहा आमतारा अनकपूर से लेकर निजामपुर पुलिया पुराने बेरियल के आसपास झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक खोलकर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करते देखे जा सकते हैं बस इतना ही नहीं विभाग को गुमराह करके हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं जब कि हकीकत कुछ और है इन हॉस्पिटलों में अनटेंड लोग मरीजों का इलाज करते हैं इनके इलाज से मरीज की हालत खराब होने लगती है तो उनसे इलाज के नाम पर जमकर रुपए लेकर उन्हें बाहर इलाज करने की सलाह दे देते हैं और अपना पल्ला झाड़ लेते हैं समाज सेवी बृजेश अग्निहोत्री ने शासन प्रशासन से इन झोलाछाप डॉक्टरों पर अति शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की अगर समय रहते इन पर कार्रवाई नहीं की गई तो मरीजों के साथ किसी न किसी दिन अनहोनी घटना घट सकती है#

No comments