Breaking News

#हरदोई:- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड के संबंध में समीक्षा बैठक#


#हरदोई:- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड के संबंध में समीक्षा बैठक#

#हरदोई: विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीएम डैशबोर्ड के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विभागीय पोर्टल पर सूचनाओं की फीडिंग ससमय सुनिश्चित की जाए। मंडी सचिव को खराब प्रगति व पूर्ण जानकारी के अभाव को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। खण्ड शिक्षा अधिकारी के स्तर पर आईजीआरएस आवेदन डिफाल्टर श्रेणी में होने पर उत्तरदायित्व निर्धारित करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग को स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग की खराब प्रगति व बैठक में अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने नोडल अधिशासी अभियंता का एक दिन का वेतन काटने व कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस डिफाल्टर व पिछले माह से खराब प्रगति वाले समस्त विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments