Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- हरिहरपुर के प्रधान पर फर्जी काम दर्शाकर धन गबन करने का आरोप डीएम से शिकायत#

#हरदोई:- टड़ियावां-  हरिहरपुर के प्रधान पर फर्जी काम दर्शाकर धन गबन करने का आरोप डीएम से शिकायत#

#हरदोई: टड़ियावां- विकास खंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत हरिहरपुर के प्रधान पर फर्जी काम दिखाकर धन गबन करने का आरोप लगा है। ग्राम सभा निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र मुंशी ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर जांच व कार्यवाही की मांग की है। शिकायतीपत्र में अनिल ने कहा है कि करीब 12 गलियों में इण्टरलाकिंग दर्शा कर लाखों रूपया का दुरपयोग किया गया है।साथ ही गौशाला में एक  भी गाय नहीं है ।इसके बाबजूद भी गौशाला संचालित दिखा कर धन उगाही की जा रही है। गांव में शौचालय अधूरे पड़े हैं।ऐसे में ग्राम प्रधान द्वारा फर्जी रूप से धन का गबन किया जा रहा।मामले की शिकायत कर डीएम से जांच की मांग की गयी है#

No comments