#हरदोई:- संडीला- महिलाओं के लिए मददगार बनेंगे पिंक बूथ,केशव चंद गोस्वामी ने किया उद्घाटन#
#हरदोई:- संडीला- महिलाओं के लिए मददगार बनेंगे पिंक बूथ,केशव चंद गोस्वामी ने किया उद्घाटन#
#हरदोई: संडीला- के इमलीयाबाग़ में एस.पी केशव चंद गोस्वामी द्वारा थाना संडीला का आकस्मिक निरीक्षण कर अभिलेखों,कंप्यूटर,अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस,मालखाना,शस्त्रागार व बंदीगृह के रखरखाव एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इसके बाद संडीला नगर के इमलियाबाग तिराहे पर पिंक पुलिस बूथ महिला के लिये मदद गार बनेगा।भारत सरकार के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लखनऊ समेत प्रदेश एवं महानगरों में चलाये जा रहे सेफ सिटी प्रोजेक्ट के अन्तर्गत में पिंक पुलिस बूथ बनाया गया।पुलिस अधीक्षक हरदोई केशवचंद्र गोस्वामी ने पिंक बूथ का उद्घाटन कर बताया।इस बूथ के जरिए महिला संबंधी अपराधों की जांच करेंगे बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी पिंक पुलिस बूथों एवं मोबाइलों पर महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेगी जो अपने-अपने थाना क्षेत्र में घटना घटित होने वाली महिला सम्बन्धी आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं जांच के लिए उत्तरदायी होगी। प्रत्येक पिंक पुलिस बूथ पर एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक एवं चार महिला मुख्य आरक्षी को तैनात किये जाएँगे।हरदोई एस.पी केशव चंद गोस्वामी नें रिबन काट पिंक पुलिस बूथ का संचालित किया।इस कार्यक्रम में एडिशनल एस.पी नृपेंद्र कुमार,सीओ हरियावां शिल्पी कुमारी ,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह,कस्बा चौकी प्रभारी मारकंडे सिंह यादव,बस अड्डा चौकी प्रभारी वीर प्रताप सिंह,कताई मिल चौकी प्रभारी अजीम खान,हेड केoअभिषेक सिंह,दिलीप वर्मा,आशीष सिंह,न्यूटन सिंह,प्रदेष तिवारी,महिला कांस्टेबल रुकमणी तिवारी,शिवानी शर्मा,सोनम सिंह,पूजा,साधना यादव,समेत समस्त पुलिस बल समेत समाजसेवियों में प्रमुख रूप से नपाप पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री,अंगूरी शंकर सिन्हा,किसान यूनियन रफीक लम्बू उपस्थित रहे#

No comments