#हरदोई:- माधोगंज- पांच लोगों ने मिलकर गर्भवती महिला को पीटा/ पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार#
#हरदोई: माधोगंज- थानाक्षेत्र के शुक्लापुर भगत निवासी नरगिस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गांव के श्यामजी, रामजी,मोनू , जितेन्द्र व गोलू पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि वह इंट्राग्राम पर एक आईडी चलाती है जिस पर गांव का एक युवक आए दिन गन्दे-गन्दे कमेन्ट करता है। परिवार में शिकायत करने पर विपक्षी मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। रविवार को वह गांव की अटिया बाजार गई थी जहां उसके व बहन रोजी के साथ विपक्षी हरकत करने लगे। खबर जब परिवार वालों को हुई तो मौके पर आए भाई अरमान, पति सोनू , चाचा शब्बीर को भी मारा पीटा है। जिससे उन्हें भी चोटें आईं हैं। महिला का आरोप है कि थाने में उसकी सुनी नही गई है। पुलिस ने न्याय देने के बजाय गाली-गलौज कर उसे भी मुकदमें में फंसाने की धमकियां दी हैं। परिवार के लोगों को विपक्षी मार पीट रहे हैं महिला को इलाज के लिए अस्पताल जाने से रोका गया है। जब उसकी सुनी नही गई तो उसने हरदोई पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आपबीती सुनाई है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है#

No comments