Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- सरेशाम कपड़ा व्यवसायी का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण#


#हरदोई:- शाहाबाद- सरेशाम कपड़ा व्यवसायी का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण#

#हरदोई: शाहाबाद- मंगलवार की शाम ग्राम बारी निवासी कपड़ा व्यवसायी का कार सवार अज्ञात लोगों ने चारपहिया वाहन से अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजन ने कोतवाली पाली में प्रार्थना पत्र देकर व्यवसायी पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। घटना की जानकारी पर  पुलिस हरकत में आई और छानबीन शुरू की परंतु अभी तक कुछ पता नहीं चला।   बताया गया है कि पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बारी निवासी राजेन्द्र मिश्र उर्फ रामू कोतवाली क्षेत्र शाहाबाद के वासित नगर चौराहे पर कपड़े की दुकान चलाता है।वह मंगलवार को शाम लगभग 5 बजे अपनी दुकान बंद करके अपने गांव बारी जा रहा था।अपने गांव पँहुचने से पहले ही कार सवार अज्ञात लोगों ने उसकी बाईक में टक्कर मार दी।जिसमें वह जमीन पर गिर पड़ा।कार से उतर कर बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी#

#रावेन्द्र कुमार उर्फ राम जी 30 वर्ष पुत्र  कमल किशोर मिश्रा को घसीटकर कर कार में डाल लिया और परेली कि ओर भाग निकले।बताया जा रहा है कि वह  बासित नगर बेझा से अपने गांव बारी मोटर साइकिल से घर आ रहा था गांव के पास ही चार पहिया बहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गिर पड़ा इतने में दो-तीन व्यक्तियों ने उसे खींचकर गाड़ी में डालकर बारी सिंगुलापुर  परेली होते हुए भाग गए कुछ लोगों ने पीछा किया परंतु कुछ पता नहीं चलाइस सम्बंध में पाली एसओ ने बताया कि बारी के पास एक युवक को कार सवार कुछ लोग उठा ले गए है।घटना के खुलासे के लिये  कई टीमें लगाई गई है#

No comments