#हरदोई:- टोडरपुर- प्रदेश सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे प्रधान व सचिव#
#हरदोई:- टोडरपुर- प्रदेश सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे प्रधान व सचिव#
#हरदोई: टोडरपुर- ग्राम पंचायतों में लाखों की लागत से बनाए गए सचिवालय अब भी बेमकसद साबित हो रहे है। ऐसे में आमजन को कार्य कराने के लिए दूर दराज के कस्बों में दौड लगानी पड रही है। बताते है कि मामला टोडरपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत तारागांव में स्थित सचिवालय की हाल ए- हकीकत कुछ इस तरह से है पंचायत सहायक तैनात है पर सूत्रों द्वारा जानकारी करने पर पता लगा कि कोई इसमें ताला लगा रहता है उच्च अधिकारियों की मनमानी के चलते देख रेख ना होने के कारण इस तरह से इसका हाल बदहाल है ऐसे में योगी सरकार की नीतियों और उनकी योजनाओं पर सवाल खडे हो रहे है। अब देखना ये होगा कि जिम्मेदार इस मामले पर कोई कार्रवाही अमल में लाएगें या फिर ऐसे ही ठंडे बस्ते में डालकर चुप्पी साध लेगें या फिर उत्तर प्रदेश सरकार की कोषिशों को नाकाम कर अधिकारी अपनी मनमानी करते नजर आ रहे हैं।और जनता आज भी ठोकर खाने के लिए मजबूर हो रही है आपको बता दें कि ग्राम सभा की जनता सरकारी योजना के कार्य कराने के लिए आनलाइन आवेदन बाहर जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जिम्मेदार सचिव अनदेखी कर रहे हैं कही न कही सरकार की छबि को धूमिल करने का काम किया जा रहा है#

No comments