Breaking News

#हरदोई:- सुरसा- 22 जनवरी को गुलजार होगा श्री शिव शक्ति आश्रम, सुरसा के जगतपुरवा स्थित आश्रम पर धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीरामोत्सव#


#हरदोई:- सुरसा- 22 जनवरी को गुलजार होगा श्री शिव शक्ति आश्रम, सुरसा के जगतपुरवा स्थित आश्रम पर धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीरामोत्सव#

#हरदोई: सुरसा- क्षेत्र के प्रख्यात श्री बाबा दुग्धेश्वर नाथ शिव शक्ति आश्रम जगतपुरवा पर 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य पर नाम संकीर्तन सुन्दरकाण्ड व हवन पूजन के साथ प्रसादी वितरण दीपोत्सव कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक उदय पाल सिंह प्रधानपति खजुरहरा ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मन्दिर में स्थापित होने के साथ ही इस दिन सनातन धर्म के साथ करोडों हिन्दुओं की आस्था एक उत्साह व पर्व के रुप में जगमग होगी। जिसके तहत सीतापुर की विख्यात पार्टी द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए प्रधानपति क्षेत्र के गांव-गांव जाकर सनातनियों को आमंत्रण अक्षत वितरण कर अयोजन में सहभागिता का न्यौता दे रहे हैं। आश्रम के संरक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि दिन में राम नाम जाप व संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ के अतिरिक्त साम को अयोध्या लाइव कार्यक्रम भी रखा गया है। साथ ही परिसर पर रंगोली दीपोत्सव के कार्यक्रम को सुनियोजित किया गया है। जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई  है। इस दौरान शिक्षक योगराज वर्मा, अभय पाल, अवधेश कुमार, आफाक सिद्दीकी सहित तमाम लोग मौजूद रहे#

No comments